Site icon Dainik Savera Times

हाफ मैराथन के बाद स्वयंसेवकों ने संभाली स्वच्छता की कमान

Cleanliness command after marathon : नारनौल। हाफ मैराथन के सफल आयोजन के बाद माय भारत नारनौल (महेंद्रगढ़) के स्वयंसेवकों ने सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए मैराथन मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने मार्ग पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य कचरा एकत्र कर सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों की यह पहल ‘कार्यक्रम का समापन, सेवा का नहीं’ संदेश को सार्थक करती नजर आई।

इसके तहत युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारनौल हाफ मैराथन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान इसी मुहिम का हिस्सा है। स्वयंसेवकों ने उठाया कचरा, दिया जागरूकता का संदेश हाफ मैराथन के समापन के बाद माय भारत के स्वयंसेवकों ने मैराथन मार्ग का निरीक्षण कर वहां पड़े प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया। अभियान में हरीश, अशोक, हेमंत, सिद्धार्थ, स्नेह और काजल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों ने लोगों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में सहयोग करें।
‘कार्यक्रम का समापन, सेवा का नहीं’

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि किसी कार्यक्रम का समापन सेवा का समापन नहीं होता। माय भारत स्वयंसेवकों ने मैराथन के बाद सफाई अभियान चलाकर यह संदेश दिया है कि युवा सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग हैं। उन्होंने कहा कि माय भारत का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता को सकारात्मक दिशा देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा सामुदायिक सेवा से जोड़ना है। हाफ मैराथन के बाद आयोजित स्वच्छता अभियान इसी भावना का प्रेरक उदाहरण है।

Exit mobile version