Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग सोनीपत ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई, 104 कमर्शियल सिलेंडर पकड़े

December 3, 2023

सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग सोनीपत ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई, 104 कमर्शियल सिलेंडर पकड़े

सोनीपत: सोनीपत के मुरथल में स्थित मान ढाबा पर अल सुबह सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस कैंटर से गैस चोरी कर कमर्शियल सिलेंडर में रिफिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक एलपीजी गैस कैंटर लोनी गाजियाबाद से चला था। यह एलपीजी गैस कैंटर लुधियाना में पहुंचना था.. बिल्टी के मुताबिक गाडी का चालक और सचालक 27 नवंबर को गैस कैंटर को लेकर निकले थे। गैस चोरी करने और लापरवाही के चलते 6 दिन तक भी लुधियाना में गाड़ी नहीं पहुंच सकी है। वही आज सुबह पांच आरोपित को मौके पर चोरी करते हुए पकड़ा गया है। एलपीजी गैस के बड़े कैंटर का चालक पुष्पेंद्र उर्फ राजीव, सह चालक हरचरण,एक ही नाम क़े दो कमलेश, और वही पांचवा आरोपी मोहन जोधपुर का रहने वाला है। वही मान ढाबा के संचालक देवेंद्र मान का नाम भी संलिप्तता में सामने आया है।

गैस चोरी करने का एक बड़े स्तर पर सरंगना चल रहा था और इसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एलपीजी गैस के बड़े कैंटर से नौजल सीधे रूप में एक साथ 5 से 6 कमर्शियल सिलेंडर में रिफिल किया जा रहा था। यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक हो सकता था। और मुरथल ढाबों क्षेत्र में जहां पब्लिक संख्या बहुत ज्यादा होती है। कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि आरोपियों ने बताया है कि गैस सिलेंडरों को दिल्ली के सोनिया विहार में कृष्ण गैस एजेंसी पर मैनेजर के पद पर काम करने वाले राहुल को बेचा जाता था। एक गैस सिलेंडर की बाजार में 1795 कीमत बताई जा रही है। मिली भगत के चलते बड़े स्तर पर चोरी हो रही थी।

वहीं नवीन पालीवाल ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली थी और सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मान ढाबा मुरथल में गैस रिसाव की स्मेल आई हुई थी। नोजल के माध्यम से कैंटर से गैस निकली जा रही थी। 19 kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर में भरी जा रही थी। उन्होंने बताया कि मान ढाबा पर 2 नौजल से 10 गैस सिलेंडर भरे जा रहे थे। वही कमलेश नाम का शख्स 2 महीने से गैस चोरी करने के काम में लगा हुआ था और इससे पहले वह महाराष्ट्र में भी एक एजेंसी में काम कर चुका है। आरोपियों ने 1-1सिलेंडर इकट्ठे कर काफी सिलेंडर खरीद लिए हैं। 104 सिलेंडर कल बरामद किए गए हैं। इसको शिकायत दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें