Site icon Dainik Savera Times

हिसार के हांसी नगर परिषद में CM फ्लाइंग की रेड, 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

हिसार: हिसार के हांसी नगर परिषद में CM फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की है। टीम को सफाई व्यवस्था और भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। सुबह 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिसके बाद टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। वहीं सीएम फ्लाइंग ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहन लाल ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद में सबसे पहले सभी अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। जिसमें कुल 13 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं। इसके साथ ही सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने हांसी में फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Exit mobile version