Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में खनन जोन में CM उड़न दस्ते की छापेमारी, स्क्रीनिंग प्लांट बंद, कागजातों में हो रही थी फर्जी परचेज

October 11, 2023

यमुनानगर में खनन जोन में CM उड़न दस्ते की छापेमारी, स्क्रीनिंग प्लांट बंद, कागजातों में हो रही थी फर्जी परचेज

यमुनानगर के रंजीतपुर के रानीपुर खनन क्षेत्र में शाकुम्भरी स्क्रीनिंग प्लांट मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व खनन विभाग के अधिकारियों और रंजीतपुर पुलिस की जॉइंट छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान मौके स्क्रीनिंग मशीनरी बंद पाई गई, लेकिन कागजातों में बीते कल तक फर्जी तरीके से परचेस बेची जा रही थी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने मौके पर खनन और बिजली विभाग को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

यमुनानगर के रंजीतपुर में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। इसी के चलते कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रानीपुर गांव पहुंचा जहां मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने शकुंभरी स्क्रीनिंग प्लांट पर छापेमारी की। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि मौके पर स्क्रीनिंग मशीनरी बंद अवस्था में हैं जबकि उसके कागजातों में खनन सामग्री की परचेज रोजाना हो रही है। जब मौके पर सीएम फ्लाइंग पहुंची तो जाँच में पाया गया कि करीब 5 से 6 महीने से यह प्लांट बंद पड़ा है।

सीएम फ्लाइंग सब इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि उन्होंने मौके पर खनन विभाग और बिजली विभाग को बुलाया। इस स्क्रीनिंग संयंत्र का बिजली का कनेक्शन भी कटा हुआ था लेकिन फिर भी यहां पर बिजली के उपकरण चल रहे थे। खनन विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी की करीब 2 महीने पहले भी इस पर इसी बाबत कार्रवाई अमल में लाई गई थी।अधिकारियों को इसका पोर्टल बंद करने के लिए लिखा गया था। लेकिन पोर्टल बंद न होने का फायदा उठाकर यह स्टोन क्रेशर कागजातों में परचेज बेच रहा था। वही मौके पर पहुंचे खनन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यमुनानगर में इसी तरह फर्जी परचेज बेचने का धंधा जोरों पर चल रहा है। बता दे की नरेश कुमार और दीपक कुमार इस स्टोन क्रेशर के मालिक है, दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें