Site icon Dainik Savera Times

CM उड़न दस्ते ने नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ पर छापामारी कर फर्जीवाड़े का किया भंडाफोड़

नारायणगढ़: उपमंडल नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में सीएम उड़न दस्ता की छापामारी होने पर हडंकप मचा। फर्जीवाड़ा को लेकर 13 घंटे चली कार्रवाई में वेतन के नाम पर ई-पोर्टल पर छेडछाड कर करीब 25 लाख का गबन पाये जाने पर सीएम टीम सहित अम्बाला स्वस्थ्य विभाग ने डिप्टी सुपरीडैट सुभाष चन्द,रिटयार्ड चतुर्थ श्रणी के कर्मचारी मोहनलाल व डाक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी,साजिश करने,गबन व विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया।

हरियाणा पुलिस के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में इंस्पैक्टर राजेश कुमार ,सहायक इंस्पैक्टर परविन्द्र,एएसआई जनकराज,मुख्य सिपाही बलजिंदर सिंह को गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी जिसपर उन्होने अम्बाला की स्वस्थ्य विभाग से सहायक सीएमओ नितीन भंडारी,सहायक लेखाकार संजीव कुमार के साथ टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में चल रहे एक बड़े वित्तीय घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

आरोप है कि अस्पताल के उप अधीक्षक सुभाष चन्द ने कोषागार के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर ई.सैलेरी पोर्टलश् के माध्यम से अपनी और एक रिटायर्ड कर्मचारी की तनख्वाह के रिकॉर्ड में हेरफेर की। आरोपियों ने फर्जी प्रविष्टियां दिखाकर सरकारी खजाने से लाखों रुपये का गबन किया।

रिटायर्ड कर्मचारी के नाम पर करीब 10 लाख रुपए का चुना लगाया :
सीएम उडन दस्ता की टीम ने बताया कि आरोपी सुभाष चन्द ने अस्पताल के एक सेवानिवृत्त वार्ड सर्वेंट मोहन लाल जो 31 अगस्त 2025 को रिटायर हो चुके थे के नाम पर भी स्पेशल अलाउंस और अन्य भत्तों में हेरफेर की। उसने सरकारी रिकॉर्ड में जानबूझकर फर्जी प्रविष्टियां कीं और कुल 9 लाख 93 हजार 400 रूपयें रुपये की अतिरिक्त अवैध राशि का भुगतान करवाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की लिखित शिकायत और 134 पेजों के एरियर व सैलरी बिलों के सबूतों के आधार पर थाना नारायणगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसंधानकर्ता एएसआई कंवलजीत सिंह को जांच सौंप दी गई है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

Exit mobile version