Site icon Dainik Savera Times

सफाई कर्मियों को CM ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाया वेतन, अब मिलेगा इतना वेतन

CM Nayab Saini : सीएम ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मियों के वेतन की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। बता दे कि काम के दौरान मृत्यु होने पर दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। हरियाणा के जींद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के वादे को उन्होंने पूरा कर दिखाया है।यह डीएससी समाज की सबसे बड़ी मांग थी। इसी समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बारभाजपा की सरकार बन पाई है।

मुख्यमंत्री रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित महर्षि वाल्मीकि समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि फिलहाल सफाई कर्मियों को लगभग 16 से 17 हजार रुपये वेतनमिलता है। अब उनको 26 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। काम के दौरान सफाई कर्मी की किसी भी परिस्थिति में मृत्यु होने पर परिवारको 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकारी सेवाओं, सीधी भर्ती में आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है।

यदि वंचित अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार नही हैं तोशेष रिक्त पदों को अन्य अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यदि उनमें भी उपयुक्त नहीं हैं तो शेष फिर वंचित जातियों के उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। इससे पहले अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी में डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 50 प्रतिशत सफाई ठेके सफाई मित्रों व उनके समूहों को ही दिए जाएंगे, उससे बाहर नही जाएंगे। सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन भी किया है।

देखें Live Video :

Exit mobile version