Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीएम ने किया सीधा संवाद, कही बड़ी बात

July 30, 2023

आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीएम ने किया सीधा संवाद, कही बड़ी बात

रेवाड़ी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को रेवाड़ी से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा गरीब परिवारों को पहली, दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये तथा अन्य सभी परिवारों को दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि बेटी के नाम भारतीय जीवन बीमा निगम में एकमुश्त जमा करवाई जाती है। लडक़ी की आयु अठारह वर्ष होने पर उसे लगभग 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लाभार्थियों को उनके बॉन्ड की लिखित सूचना दी जाएगी कि कब पैसा जमा कराया और कितना पैसा जमा कराया है,, उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले माता-पिता से बातचीत करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। बेटियों को बचाने, पढ़ाने और आगे बढ़ाने का काम सराहनीय तो है ही, समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से राष्ट्रव्यापी अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शुरू किया था। राज्य सरकार के साथ-साथ खाप पंचायतें, धार्मिक, सामाजिक संस्थाएँ, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर कार्य किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें