Site icon Dainik Savera Times

फैक्ट्री की मांग कर रही महिला का CM Khattar ने उड़ाया मजाक, कहा-अगली बार चंद्रयान-4 में तुमको भेजेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में सीएम खट्टर एक जनसंवाद के दौरान महिला द्वारा फैक्ट्री की मांग करने पर कहा कि अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, उसमें तुमको भेजेंगे। दरअसल महिला ने कहा था कि आप एक फैक्ट्री लगा दीजिए जिससे महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा। इस पर सीएम खट्टर ने कहा, अगली बार चंद्रयान-4 में तुमको भेजेंगे। महिला ने जवाब देते हुए कहा मुख्यमंत्री जी जब भी चंद्रयान-4 पर भेजेंगे वहां से फैक्ट्री लेकर आउंगी। महिला सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से बेरोजगार लाखों महिलाओं का अपमान हुआ है।

Exit mobile version