Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM ने गौ सेवा धाम परिसर में गौ हॉस्पिटल की रखी आधारशिला, हॉस्पिटल को दिए 21 लाख रुपये

November 21, 2023

CM ने गौ सेवा धाम परिसर में गौ हॉस्पिटल की रखी आधारशिला, हॉस्पिटल को दिए 21 लाख रुपये

पलवल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जिला पलवल के होडल क्षेत्र में स्थित गौ सेवा धाम परिसर में पहुंचकर गौ पूजन किया और बहुमंजिला गौ सेवा हॉस्पिटल की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने गौ सेवा धाम की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए गौ माता की पूजा की और प्रदेश के हर नागरिक की खुशहाली, स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा धाम की संस्थापक देवी चित्रलेखा द्वारा इस प्रकार के पुण्य कार्य मे निभाए जा रहे दायित्व की सराहना की। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि उन्हें गौ सेवा धाम आने का अवसर मिला, ऐसे में वे अपने आप को धन्य समझते हैं। उन्होंने गौ सेवा धाम के संचालन के लिए देवी चित्रलेखा की सरहाना की और अपने कोष से 21 लाख रुपये सेवा धाम को देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छा कानून बनाया गया है। उस मजबूत कानून की आज देश में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से जुड़े संस्थान हमेशा आपसी सहयोग से चलते हैं, जिनके लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढकऱ कोई दूसरी सेवा नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर गौसेवा पर खर्च करना चाहिए। गऊओं के लिए दान देने से कभी धन नहीं घटता, बल्कि घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें