CM मनोहर लाल पहुंचे भिवानी, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज मनोहर लाल भिवानी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने वहां चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। विश्वविद्यालय के तीसरे टीचिंग ब्लॉक की आधारशिला रखी है। युनिवर्सिटी में ही साइंस कॉन्क्लेव और एग्जीबिशन की शुरुआत की भी कीमुख्यमंत्री मनोहर लाल चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में जनता को संबोधन करते हुए.

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज मनोहर लाल भिवानी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने वहां चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। विश्वविद्यालय के तीसरे टीचिंग ब्लॉक की आधारशिला रखी है। युनिवर्सिटी में ही साइंस कॉन्क्लेव और एग्जीबिशन की शुरुआत की भी कीमुख्यमंत्री मनोहर लाल चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में जनता को संबोधन करते हुए कहा कि विज्ञान-तकनीकि के क्षेत्र में भारत के वैज्ञानिकों की दुनिया को बहुत बड़ी देन है। प्रदेश सरकार ने विज्ञान-रत्न पुरस्कार राशि को दो लाख रुपए से बढाक़र चार लाख कर दी। भारत के 12 वैज्ञानिकों को विज्ञान और तकनीकि क्षेत्र में नॉबेल पुरस्कार मिल चुका है। गणित के क्षेत्र में जीरो, संख्या प्रणाली व पाई का मान दुनियों को हमारे गणितज्ञों ने दिए। भारत के सुप्रसिद्घ गणितज्ञ रामानुजन् ने ज्यूमेट्री की 4000 से भी अधिक थ्योर्म की खोज करी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया। वायु की तरह चलते हुए आगे बढ़े और विज्ञान के क्षेत्र में नए अविष्कार कर भारत का नाम रोशन करें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं।

हर क्षेत्र में विकास को विज्ञान से गति मिलती है। भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणीय रहा। विज्ञान में भारतीय स्वर्णिम इतिहास के दिग्गजों में सेठ होमी भाबा, जगदीश बसु, रामानुजन, शांतिस्वरुप भटनागर जैसे नाम रहे। आधुनिक युग में भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने देश का मान बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के दौरान भारत के वैज्ञानिकों से वैक्सीन डोज बनाने आह्वान का किया था। भारत के वैज्ञानिकों ने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में स्वीकारा और एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन बनाई। हमनें 200 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन डोज बनाकर न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों को भी वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विज्ञान आधारित दृष्टिकोण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार नवाचार को लेकर बजट में विशेष प्रावधान कर रही है।

- विज्ञापन -

Latest News