Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मनोहर लाल ने की PM से मुलाकात, अचानक दिल्ली दौरे से गरमाई प्रदेश की सियासत

October 17, 2023

CM मनोहर लाल ने की PM से मुलाकात, अचानक दिल्ली दौरे से गरमाई प्रदेश की सियासत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। सीएम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि नवरात्रि के पावन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर हरियाणा के कई महत्वपूर्ण विषयों और प्रदेश के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की है।

फिलहाल सीएम खट्टर के अचानक दिल्ली दौरे से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीएम खट्टर की पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले जुलाई महीने में सीएम खट्टर ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि सीएम मनोहर लाल और पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े कई मुद्दों के साथ-साथ अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई। सीएम मनोहर लाल ने पीएम मोदी को एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब में हो रही राजनीति को लेकर भी जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश के राजनीतिक हालातों और आने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भी पीएम मोदी से चर्चा की गई।

आपको बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को सतलुज यमुना लिंक मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भी लिखा है। उनकी तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वो एसवाईएल नहर के निर्माण के रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा या मुद्दे को हल करने के लिए उनसे मुलाकात को तैयार है. इससे पहले भी सीएम खट्टर की तरफ से सीएम को 3 अक्टूबर को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर द्विपक्षीय बैठक करने का समय मांगा था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें