CM मनोहर लाल ने पेश किया 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ का बजट

सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री चौथा बजट पेश किया है। यह बजट करीब 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ का है। जिसमें करीब 11.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछली बार करीब 1 लाख 77 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। पिछले बजट से 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 20 हजार.

सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री चौथा बजट पेश किया है। यह बजट करीब 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ का है। जिसमें करीब 11.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछली बार करीब 1 लाख 77 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। पिछले बजट से 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 20 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है। बजट के लिए हर वर्ग से सुझाव लिया गया। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना का ऐलान और तकनीकी शिक्षा के लिए 1663 करोड़ तय किये गए हैं। गृह विभाग के लिए 6826 करोड़, कृषि एवं अन्य गतिविधियों के लिए 7342 करोड़,शिक्षा, खेल एवं संस्कृति के लिए 20340 करोड़,स्वास्थ्य चिकित्सा परिवार कल्याण के लिए 9647 करोड़, बिजली विभाग के लिए 8274 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए 7202 करोड़,सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए 6598 करोड़, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक के लिए 5017 करोड़। पेंशन के लिए 13000 करोड़ राशि तय की गयी है।

बुढ़ापा पेंशन 250 रूपये बढ़ाई गई। अब बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपये की गई भिवानी के गोकुलपुरा में पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र बनेगा। परिवहन के लिए 4131 करोड़, शहरी विकास नगर ग्राम आयोजन के लिए 6052 करोड़,उद्योग एवं वाणिज्य के लिए 1386 करोड़, गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया गया। सिरसा के मामियाना में प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। इसके साथ ही बता दें कि SYL नहर के निर्माण के लिए 101 करोड़ राशि है। “SYL के अधिक धन की जरूरत हुई तो सरकार प्रतिबद्ध”“सोनीपत को मेट्रोपोलिटियन सिटी बनाया जाएगा”“फरीदाबाद और गुरुग्राम की तर्ज पर सोनीपत में SMDA बनेगा” 11 जिलों में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम में 700 बिस्तर का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा।

पंचकूला में स्टेट एक्शन सहानूभूति सेंटर बनेगा। 7 जिलों में एकीकृत सैनिक सेंटर, 70 मोबाइल पशु चिकित्सा केंद्र खोलने की घोषणा की गई है। हरियाणा खेल अकादमी स्थापित होगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद में अत्याधुनिक डिस्पेंसरी, किलोमीटर स्कीम के तहत 1000 बसें चलेंगी। 200 मिनी बसें चलाई जाएंगी। 6 जिला स्तरीय ई-पुस्तकालय खोलें जाएंगे। अंबाला और पंचकूला में खेल छात्रावास और 200 बिस्तर वाले खेल छात्रावास खोले जाएंगे।

कुरुक्षेत्र जिले में साइकिल वेलोड्रोम औरकरनाल में एक वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण होगापीएम श्री योजना के तहत हर ब्लॉक में दो स्कूल बनाये जायेंगे।
पंचकूला में विद्या समीक्षा केंद्र खोला जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी। जिन जिलों में जिला परिषदों के भवन नहीं,वहां बनाए जाएंगे।
नए पार्क और व्यायामशालाएं बनाई जाएंगी। शहद व्यापार नीति तैयार करने का प्रस्ताव दिया जायेगा। तीन नए बागवानी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया जायेगा। गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय मंडी खोली जाएगी। मंडी का निर्माण इस साल शुरू होने की उम्मीद है। तीन नई मैट्रो लिंक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अगले 2 साल में 4000 नए प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे। हिसार,महेंद्रगढ़ और अंबाला में मस्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क खोले जाएंगे।

गुरुग्राम, नूंह में 10,000 एकड़ पर अरावली सफारी पार्क स्थापित होगा। सूरजकुंड में अक्तूबर-नवंबर, 2023 में दिवाली उत्सव मेला आयोजित होगा। 800 मैगावाट क्षमता के एक नए थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। पी.एम.- कुसुम’ योजना के तहत 70,000 नये सौर-पंप स्थापित किये जाएंगे। 4,000 ऑन-फार्म वाटर टैंक बनाए जाएंगे। मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी ‘हरियाणवी कला प्रसार’ योजना शुरू की जाएगी। ‘सेवा सेतु’ पोर्टल शुरू किया जाएगा। जींद में अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। साइबर अपराधों को रोकने के लिए हर जिले में कम से कम एक मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट महेंद्रगढ़ के गोलवा गांव में तांबे के खनिज ब्लॉक की नीलामी की जाएगी।

गुरुग्राम में ‘सिटी इंटरचेंज टर्मिनल’ स्थापित किया जाएगा। गुरुग्राम में 26 एकड़ भूमि पर हेली-हब स्थापित किया जाएगा। ‘दिव्य- नगर योजना के तहत 500 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। 750 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का प्रावधान है। ग्रुप-C,ग्रुप-D के लिए CET के माध्यम से 65,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए मानेसर में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री कौशल मित्र फैलोशिप’ योजना शुरू की जाएगी। युवाओं के लिए स्टार्ट-अप के लिए ‘वेंचर कैपिटल फंड’ स्थापित किया जाएगा।

शेष पात्र अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। ‘दिव्य नगर योजना के तहत 500 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। सांझी डेयरी नामक एक योजना शुरू की गई। ग्राम पंचायतों और पैक्स की भूमि पर पशु शेड का निर्माण होगा। ग्राम सचिवों के समकक्ष 2250 पदों का सृजन किया गया। 857 पदों को 2023-24 की पहली छमाई में भरा जाएगा MSME विनिर्माण नवाचार और उत्कृष्टता नीति लागू करेंगे। ई-साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 2 सालों में 4 हजार आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। किसान ऊर्जा कुशल पंपसेट स्थापित होंगे।

- विज्ञापन -

Latest News