Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मनोहर लाल चुनेंगे मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, जाने किसने सौंपी हरियाणा CM को बड़ी जिम्मेदारी

December 8, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी लेटर में उन्हें विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी दी है।मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री की घोषणा जल्द ही होने वाली है। पार्टी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी मध्य प्रदेश के लिए के लक्ष्मण, आशा लकड़ा और मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक बनाकर भेज रही है। पर्यवेक्षक राज्य में विधायक दल की बैठकें करेंगे।

ब्रेकअप समस्या? ब्रेकअप का मतलब हमेशा रिश्ते का अंत नहीं होता। कुछ लोगों का साथ रहना तय है इसलिए उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। जानिए ज्योतिषी से बात करें!! पहली चैट मुफ़्त हैइस लिस्ट में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा के लक्ष्मण राज्यसभा सांसद हैं और भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वह तेलंगाना से आते हैं। आशा लकड़ा झारखंड से आती हैं और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव हैं। वह बंगाल के लिए बीजेपी की ओर से सह प्रभारी रही हैं। इसके अलावा वह दो बार रांची की मेयर रह चुकी हैं।

इन बैठकों में चयनित मुख्यमंत्रियों के बीच विस्तृत चर्चा और संवाद होगा। इस प्रक्रिया के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लगातार बैठकें हुई हैं। पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की देखरेख के लिए जल्द ही एमपी आएंगे, जहां भावी मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें