Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां भद्रकाली के दरबार में ‘CM Nayab saini’ ने नवाया शिश, माता का लिया आशीर्वाद

April 17, 2024

मां भद्रकाली के दरबार में ‘CM Nayab saini’ ने नवाया शिश, माता का लिया आशीर्वाद

कुरुक्षेत्र: अष्टमी के दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सैनी के साथ में राज्य मंत्री सुभाष सुधा और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में जागरण में पहुंच कर आशीर्वाद लिया और देशवासियों को दुर्गाष्टमी और राम नवमी की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है की आज अष्टमी के दिन यहां आने का मौका मिला,उन्होंने कहा की माता रानी के आशीर्वाद से एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है वह जरूर साकार होगा।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हे नेतृत्वहीन बताया और उन्होंने कहा की जिन लोगों को कांग्रेस सुबह चुनाव लड़ने के लिए तैयार करती है। वह शाम होते होते चुनाव लड़ने से मना कर देता है हालत यह है की उन्हे प्रत्याशी नहीं मिल रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें