Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Nayab Singh Saini ने भारत भूषण भारती को अपना OSD नियुक्त किया

December 7, 2024

CM Nayab Singh Saini ने भारत भूषण भारती को अपना OSD नियुक्त किया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्ति के बाद राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सलाहकार रहे भारत भूषण भारती को अब ओएसडी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 17 अक्तूबर, 2024 से हुई है, जिस दिन से मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। भारती छह साल तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। बिन पर्ची-बिन खर्ची मेरिट पर नौकरियां देने का जो दावा भाजपा सरकार करती है, यह कार्य भारत भूषण भारती के समय में शुरू हुआ था। उनके छह साल के कार्यकाल में लगभग 83000 सरकारी भर्तियां हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारती के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों के बल पर मैरिट मिशन का दावा किया और बाद में उन्हें अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था। उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भारत भूषण भारती को अपना राजनीतिक सलाहकार बनाए रखा। अब दूसरी पारी में उन्होंने भारती को अपना ओएसडी नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें