Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Nayab Singh Saini ने चंडीगढ़ से अयोध्या बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

March 13, 2025

CM Nayab Singh Saini ने चंडीगढ़ से अयोध्या बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्र पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्र करवा रही है।

योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है। इस यात्र में अंबाला व पंचकूला के लगभग 46 यात्री शामिल हैं। सभी यात्री अयोध्या जी दर्शन करेंगे। उसके बाद हनुमान गढ़ी और सरयू नदी में स्नान करेंगे। योजना के तहत अब तक 800 से अधिक यात्रियों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए गए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और प्रेस सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें