Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां शब्द के 51 फुट विराट और अद्भुत स्वरूप का CM Nayab Singh Saini ने किया भूमि पूजन

January 4, 2025

मां शब्द के 51 फुट विराट और अद्भुत स्वरूप का CM Nayab Singh Saini ने किया भूमि पूजन

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में महा गौरवशाली मां शब्द के 51(इक्यावन) फुट विराट व अद्भुत स्वरूप का आज भूमि पूजन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में मां शब्द के 51(इक्यावन) फुट का स्वरूप यहां बनाया जाएगा। जिसकी मैं सभी को बधाई देता हूं।

वहीं उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र से में बहुत पहले से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा कि हर साल माँ भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। और यहां पर पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं पूरे देश की आस्था मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र से जुड़ी हुई है। और इस मंदिर में खुद पांडवों ने पूजा की थी। और महाभारत के युद्ध पर विजय प्राप्त की थी।

ये भी देखें : मौसम: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत भरी खबर, 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें