कुरुक्षेत्र: थानेसर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लाडवा विधानसभा से प्रत्याशी नायब सिंह सैनी द्वारा करवाया गया इस मौके पर कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आहुति डालकर जीत की कामना की।
इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायक सैनी ने आए हुए कार्यकर्ताओं और लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आज से चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया जाएगा।
