CM Saini Released Aid Amount : अक्सर देखने में आया है की गौशालाओं में पशु चारे की हमेशा कमी बनी रहती है। आर्थिक तंगी के चलते गौशालाओं में दानदाताओं द्वारा ही पशु चारा भेजा जाता है। बावजूद इसके बढ़ती गायों की संख्या को देखते हुए पशु चारे की हमेशा कमी रहती है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पशु चारे को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा की अनेक गौशालाओं में पशु चारे को लेकर आर्थिक सहायता राशि भेजने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा महेंद्रगढ़ जिले की 18 गौशालाओं के लिए लगभग 80 लाख रुपए की राशि भेजी गई है।

जिले की सबसे बड़ी गौशाला नारनौल में श्री गोपाल गौशाला के नाम से है इस गौशाला को भी 7 लाख रुपए की राशि पशु चारे के लिए मिल चुकी है। गौशाला के प्रधान रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पशु चारे के लिए भेजी गई। राशि उनकी गौशाला को प्राप्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री ने गौशालाओं के प्रति जो प्रेम दिखाया है वो एक सराहनीय कदम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गौशालाओं में पशुचारे को लेकर भेजी गई।
आर्थिक सहायता राशि को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी देखी गई है। गौशालाओं में आने वाले लोगों का कहना है की हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पशुचरे के लिए जो राशि भेजी गई है वो मुख्यमंत्री का एक सराहनीय कदम है। इससे गायों को समय पर पशु चारा मिलेगा साथ ही लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि समय-समय पर वे गौशालाओं के प्रति इसी तरह अपना सहयोग देते रहें।