Site icon Dainik Savera Times

10 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे CM Saini, अपने विधानसभा क्षेत्र में की चुनाव प्रचार की शुरुआत

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायक सैनी ने अपने गांव मंगोली से अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत की है आज वह अपने गांव के लोगों के बीच पहुंचे और गांव में धार्मिक स्थलों पर जाकर नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी सौंपी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नाथ सैनी ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि उनका गांव इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है आज वह अपने गांव के लोगों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

जहां पर उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिला, नेताओं की नाराजगी पर बोलते हुए कहा कि नाराज कोई नहीं है गुस्सा है और सभी को मनाने की कोशिश की जा रही है कुछ लोग अब मान भी चुके हैं। भाजपा की अगली सूची को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही अगली सूची जारी होगी।

Exit mobile version