Site icon Dainik Savera Times

 ठंड ने तोड़ा पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड, लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त

जबकि दिन में भी कभी सूर्य देव दर्शन देते हैं,तो कभी बादलों से घिर जाते हैं। ऐसे में दिन के समय भी तेज ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है। दिनभर आग जलाकर तेज ठंड से राहत पाने की कोशिश की जा रही है।

शहर में जगह-जगह लकड़ियां जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। यहां तक की तेज ठंड से अब फसलों को भी नुकसान होने लगा है। लोगों का कहना है की रात का पारा 4 डिग्री से भी नीचे जा पहुंचा है।

ऐसे में दिनभर ना कोई काम कर पाते हैं और ना ही कहीं आना-जाना होता है। आग जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की जा रही है, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस तेज ठंड से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version