Dainik Savera Times

भिवानी में हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान हुआ कम, कोहरे की छाई चादर

Cold increased in Bhiwani

Cold increased in Bhiwani: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम बदल गया है। प्रदेश के अधिकतर जिले घने स्मॉग की चपेट में आ गए हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी भी घटकर 100 मीटर रह गई है। इसके अलावा हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

Cold increased in Bhiwani

सर्दी के मौसम में पहली बार रात का तापमान 13.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हरियाणा में 24 घंटे में अंबाला के दिन सबसे ठंडे और हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं।अंबाला में दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 से 16 नवंबर तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Exit mobile version