Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला वालों को अभी और सताएगी ठंड, जानिए कहाँ तक पहुंचा तापमान

January 8, 2024

अंबाला वालों को अभी और सताएगी ठंड, जानिए कहाँ तक पहुंचा तापमान

अंबाला: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। जब से नया साल शुरू हुआ है तब से सूरज नहीं निकला जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

लागतार कोहरा पड़ने से एक तरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी है तो वहीं ठंड से बचने के लिए लोग ही नहीं बल्कि जानवर भी अलाव का सहारा ले रहे है। आने जाने वाले लोगों को ठंड और फॉग के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती ठंड का लोगो के कारोबार पर काफी असर देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन और लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

अंबाला में भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही हैं। दिन का तापमान 14°से कम हो गया है वहीं बात अगर रात के तापमान की करें तो वो भी 6° से नीचे चला गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें