Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में ट्राले और बाइक की टक्कर, संतुलन बिगड़ने से ट्राले के पहिया में फंसा युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

December 16, 2024

करनाल में ट्राले और बाइक की टक्कर, संतुलन बिगड़ने से ट्राले के पहिया में फंसा युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में भयावह सड़क हादसे में युवक की ट्राले के पहिया में फंस कर मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर ट्रैक्टरों से भरा एक ट्राला भी आया। जिसके साथ हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई। आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

 

हादसा पश्चिमी यमुना नहर के पास काछवा पुल पर हुआ था। जहां युवक बाइक पर सवार हो काछवा रोड से हाइवे की तरफ जा रहा था। इसी बीच एक ट्रॉले ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राले की तरफ जा गिरा। जिस कारण युवक ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राले के पहिया में फंसने के बाद ट्राला उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद चालक ने ब्रेक लगाए।

 

इस हादसे को देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्से लोगों ने ट्राला चालक को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। चश्मदीदों ने आरोपी के खिलाफ बयान भी दर्ज करवाए। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर्नल के शवगृह में रखवाया है। मृतक गुहला चिका का रहने वाला है। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। जिसे बाद में पुलिस ने साफ कर रास्ता बहाल किया। पुलिस टीम फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें