Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में ट्राले और रोडवेज बस की भिड़ंत, हादसे में कई घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया

पानीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक ट्राले और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह 11:20 पर एक ट्राले से रोडवेज बस के टकराने से बस में सवार लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। लोगों में चीख–पुजार मच गई। हादसे में चालक समेत 8 सवारियां घायल हुई है।

हादसे में कैथल डिपो की बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसा पुलिस लाइन का सामने हुआ। मौके कर एम्बुलेंस और पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच की। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Exit mobile version