हरियाणा के नूंह में 2 कैंटर आपस में टकरा गए। जिसमें एक कैंटर चालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हाइवे की है। मृतक के शव को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।
हादसा सोमवार के दिन सुबह करीब 4 बजे में समय हुआ था। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस ओर एम्बुलेंस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों ड्राइवरों के लेकर जा चुकी थी।
जयसिंहपुर चौकी पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना अलसुबह थाने में दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निकल चुकी थी। घायल कैंटर चालक का उपचार गुरुग्राम के निजी अस्पताल किया जा रहा है।
हादसे में टकराए दोनों कैंटर में से एक में मछली और दूसरे में अमरूद भरे हुए थे। भिड़ंत होने के कारण घटनास्थल पर कैंटर में से गिरकर अमरूद बिखर गए। वहीं दूसरे कैंटर में से मछली भी निकल कर नीचे जमीन कर पड़ी नजर आई।
दोनों कैंटरों के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, एक कैंटर टकराते ही हाइवे से 30 मीटर दूर उतर कर नीचे खेतों में जा कर पलट गया। जो कैंटर पलटा उसमें अमरूद भरे हुए थे। इसे क्रेन की सहायता से सीधा किया गया। दूसरा कैंटर भी क्षतिग्रस्त अवस्था में हाइवे पर ही खड़ा रहा। हालांकि पुलिस मामले पर पहुंच कर जांच–पड़ताल कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

