Site icon Dainik Savera Times

गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने घंटों में पाया आग पर काबू, लाखों का सामान जलकर राख

हरियाणा के गुरुग्राम में एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम सोहना रोड पर भोंडसी गांव में स्थित है। मकानुमा गोदाम से काले धुएं को देख लोग घबरा गए। लोग के बीच डर के माहौल के चलते हड़कंप भी मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की मदद मांगी और निजी तौर पर आग बुझाने के प्रयास भी किए। इस बीच गोदाम में रखा आधे से ज्यादा सामान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।

 

दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन आग ज्यादा तेज थी। जिस कारण आग शांत करने में दमकल कर्मियों को एक घंटे से ज्यादा का समय लगा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में आग सुबह 6 बजे लगी थी।

 

हादसे के कारण लोगों के बीच भगदड़ मच गई। फिर भी उस समस्या को संभालने के लिए कुछ लोगों ने दमकल विभाग को कॉल किया। वहीं कुछ लोगों ने आसपास के घर खाली करवाए। इस हादसे में आग की लपटें काफी तेज थीं। इलाके में चारों तरफ काला धुआं छा गया था।

 

आग पर काबू पाने के बाद स्थल की जांच–पड़ताल की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोदाम में आग भड़कने का कारण गोदाम में रखा कच्चा माल था। जिसमें प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी शामिल है। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग की लपटें और भी तेज हो गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

 

आग लगने का मुख्य कारण शर्ट सर्किट सामने आया है। पुरानी वायरिंग होने के कारण वायरिंग में आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। उस हादसे में ज्यादा मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। गीदम में रखा पूरा ही स्टॉक जलकर राख हो गया। भोंडसी थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल की।

Exit mobile version