Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress प्रत्याशी Chiranjeev Rao ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार, जीत का किया दावा

September 17, 2024

Congress प्रत्याशी Chiranjeev Rao ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार, जीत का किया दावा

रेवाड़ी: प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल देखकर कांग्रेसी नेता भी अब गदगद नज़र आ रहें हैं। रेवाड़ी के मॉडल टाउन में कांग्रेसी प्रत्याशी चिरंजीव राव ने डोर टू डोर प्रचार करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए वोट मांगे। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है।

इस बार कांग्रेस 75 पार करेंगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री विक्रम यादव ने कहा की रेवाड़ी की जनता का आशीर्वाद चिरंजीव राव को मिल रहा हैं निश्चित ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार काफी हद तक बढ़ गया है कांग्रेस सरकार आने के बाद बढ़ते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें