Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress प्रत्याशी Rao Dan Singh ने डाला वोट, अपनी जीत के प्रति दिखे आश्वस्त

May 25, 2024

Congress प्रत्याशी Rao Dan Singh ने डाला वोट, अपनी जीत के प्रति दिखे आश्वस्त

भिवानी: महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में बनाए गए बूथ नं 131 पर मतदान किया। कुछ मिटन तक वो लाइन में खड़े रहे, इसके बाद मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी , बेटा , पुत्रवधु ने भी अपना मतदान किया। इसके अलावा उनकी बेटी भी उनके साथ पहुंची थी। मतदान करने के बाद राव दान सिंह मीडिया से रूबरू हुए। वो अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। राव दान सिंह ने बताया कि मुझे मतदान कर बहुत अच्छा लगा।

पिछले 25 दिनों में भाईयों का प्यार, सहयोग जो मिला वो कबीले तारीफ है। इसके लिए मेरा पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके इस उत्साह के दम पर मैं कह सकता हूं कि बहुत सफलता पूर्ण परिणाम आने वाला है। उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वे शांति पूर्ण मतदान करें। भविष्य में कांग्रेस ही रहेगी । लोगों से अपील है कि वे शांतिपूर्ण मतदान करें और किसी के दबाव में न आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें