कुरुक्षेत्र: लाडवा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह के आवास पर आज कांग्रेस नेता नेब कश्यप भालड के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आज कांग्रेस का हाथ थामा है। लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की जॉइनिंग कांग्रेस में हो रही है। और जननायक जनता पार्टी,
इनेलो और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में अपना विश्वास जाता रहे हैं और कांग्रेस का हाथ थाम रहे है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा से भी लगातार कांग्रेस में जॉइनिंग चल रही है। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। अगर नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ते हैं तो लाडवा की जनता उनको आईना दिखाने का काम करेगी।