Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा- लोग कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहे हैं

May 8, 2023

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा- लोग कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहे हैं

महेंद्रगढ़ जिले के गांव सेहलंग और बाघोत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152d पर एंट्री और एग्जिट कट बनाने की मांग को लेकर 56 दिनों से लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं । जिनको समर्थन देने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने 152d बनाकर अच्छा काम किया । लेकिन जब यहां के लोगों को इससे बेनिफिट नहीं तो क्या फायदा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कट की मांग को लेकर विधानसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और सरकार की खिंचाई करने का काम करेगी।

वहीं इस दौरान कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश के लोग कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहे हैं। प्रदेश में 9 साल में सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। भ्रष्टाचार में बीजेपी और जेजेपी ने प्रदेश को लूट खाया। महंगाई ने घर का बजट बिगड़ने का काम किया और राहत का कोई दूर-दूर तक निशान नहीं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया और राजस्थान में 500 में गैस सिलेंडर देने का काम किया। हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई है।

प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं और दक्षिण हरियाणा में भी लोग बदलाव चाहते हैं। दक्षिण हरियाणा के साथ ही सरकार का बड़ा भेदभाव पूर्ण रवैया रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय इस चित्र को 3-3 विश्वविद्यालय दिए गए लेकिन आज सरकार नेइस सरकार ने एक कॉलेज देने का काम भी नहीं किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें