Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की कांग्रेस अलग अलग धड़ों में बंटी दिखाई देती है: कृष्ण बिश्नोई

May 10, 2023

हरियाणा की कांग्रेस अलग अलग धड़ों में बंटी दिखाई देती है: कृष्ण बिश्नोई

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस अलग अलग धडो में बटी हुई है काग्रेस का हरियाणा मे कोई भविष्य में नही है काग्रेसी नेता आपस में लड़ते रहते है। किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेद्र हुड्ड दीपेद्र हुडडा की गुटबाजी अक्सर मीडिया देखने को मिल जाती है। आदमपुर में विकास कर्या तेजी से चल रहा है। आदमपर में 2023 में बीजेपी प्रत्याशी फिर से भारी मतों से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हलको में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है मुख्य मंत्री ने खास कर अधिकारियों से आदेश दिए हुए है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं व आम जनता के कार्य किए जाए और मुख्य मंत्री लोगों के बीच जाकर जनसवांद कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी बीजेपी गंठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन लगातार चल रहा है २०23 के चुनावो में गंठबंधन फैसला हाई कामन करेगा।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि माना कि नगर निगमो में प्रोपटी आईडी में थोडी दिक्कते आई थी परंतु इसमें सुधार कार्य चल रहा है। हिसार के मिल गेट के रोड के मामले में कहा कि रोड नही बना है जिसके कारण लोगों को दिक्कते आ रहा है परंतु जल्द ही मिल गेट का रोड का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तलवंडी राणा के रास्ते विवाद को लेकर कहा कि इस पर वैकल्पिक रास्ता जल्द निकलेगा। दूरदर्शन के शिप्ट के मामले में कहा कि दूरदर्शन हिसार का पहचान था जिसमें सभी प्रकार की जानकारियां मिलती थी वे चाहते है कि शिफ्ट नही होना चाहिए फिर भी यह केद्र सरकार का फैसला है। उन्होने इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि इनेलो सिमट कर रह गई है पद यात्रा से इनेलो को कोई लाभ नही मिलेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें