Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह जिले के 3 विधायकों पर Congress पार्टी ने जताया भरोसा, समर्थकों ने Ticket मिलने की खुशी में जमकर की आतिशबाजी

September 7, 2024

नूंह जिले के 3 विधायकों पर Congress पार्टी ने जताया भरोसा, समर्थकों ने Ticket मिलने की खुशी में जमकर की आतिशबाजी

नूंह: कांग्रेस के 31 उम्मीदवारों की सूची आते ही नूंह जिले की तीनों विधानसभा सीट नूंह फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना पर टिकटों के लिए माथापच्ची पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। जैसे ही देर रात 10 बजे के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो कांग्रेस ने अपने तीनों विधायकों नूंह से आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका से मामन खान इंजीनियर और पुनहाना से मोहम्मद इलियास पर ही भरोसा जताया है।

जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने सूची जारी की तो इन तीनों विधायकों के समर्थकों ने टिकट मिलने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने देर रात तक जश्न मनाया। कहीं मिठाइयां बांटी गई तो कहीं जमकर आतिशबाजी की गई। अभी भी नूंह जिले में भारतीय जनता पार्टी की सूची का इंतजार है, लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी लोग कांग्रेस की सूची में ले रहे थे। इस बार टिकट की उम्मीद लगा रहे कांग्रेस के कुछ नए चेहरों को इस सूची से निराशा हाथ लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें