Site icon Dainik Savera Times

13 शहरों में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा से पूछेगी सवाल

Punjab Congress

Punjab Congress

Congress to Corner BJP Government Over Two Years  : चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। बुधवार को प्रदेश के 13 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता कर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

कांग्रेस ने इसके लिए ‘दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो’ और ‘जश्न सत्ता का, दर्द जनता का’ जैसे नारे दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में इस अभियान के जरिए कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएगी।

कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो और जश्न सत्ता का, दर्द जनता का जैसे नारे तैयार किए हैं। कांग्रेसी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान की घोषणा की है। प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक इस अभियान में पार्टी के बड़े चेहरे अलग-अलग स्थानों पर उतरेंगे। सिरसा में राव नरेंद्र सिंह, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चंडीगढ़ में सांसद कुमारी सैलजा और रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को घेरेंगे।

फरीदाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पानीपत में धर्मपाल मलिक, भिवानी में डॉ. अशोक तंवर, करनाल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और हिसार में सांसद जयप्रकाश सरकार से सवाल पूछेंगे। इसके अलावा अंबाला में सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र में सांसद कर्मवीर बौद्ध और गुरुग्राम में पूर्व सांसद राज बब्बर मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला इस दिन गुजरात के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंता का विषय है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version