Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yamuna Expressway पर कंटेनर-बस की टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

December 20, 2022

Yamuna Expressway पर कंटेनर-बस की टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

नोएडा: दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह झांसी से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में शमशेर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें