Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ठेका स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

September 1, 2023

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ठेका स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ठेका स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही उनके द्वारा शहर में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन पत्र सौंपा और कहा कि आने वाले समय मे स्वास्थ ठेका के प्रत्येक कर्मचारी सड़कों पर उतकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे सर्वकर्मचारी संघ और बिजली कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।उनकी मांग है कि वेतन में बढ़ोतरी हो क्योंकि महंगाई भी चरम पर है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कौशल विकास रोजगार निगम के तहत उन्हें 13 हज़ार कुछ ही वेतनमान मान दिया जा रहा है जबकि 21 हज़ार रुपये के लगभग है।

इसके चलते उनके राशन कार्ड भी कट चुके हैं।उन्होने मांग की है कि जॉब की गारंटी दी जाए, वेतन में बढ़ोतरी हो, काटा गया पीएफ दिया जाए और कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं दी जाए इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो आगामी चुनाव के मद्देनजर गांव गांव ,जन जन को जोड़कर एक बड़ा जनआंदोलन स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे।जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी या समय रहते मांगों को पूरा करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें