Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध कब्जा हटाने के लिए अंबाला के बाजार में पहुंची निगम की टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप

May 10, 2023

अवैध कब्जा हटाने के लिए अंबाला के बाजार में पहुंची निगम की टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप

अंबाला: अंबाला शहर के कपड़ा मार्केट में नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों को हटाने के लिए की जाने वाली कार्रवाई दो दिन से चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिन तो यह कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन मंगलवार को निगम का एक दस्ता साजो सामान के साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए सड़क पर निकला तो मार्केट में जैसे हड़कंप सा मच गया। एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रालियों साथ लेकर नगर निगम के कई अधिकारी अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई में व्यस्त दिखाई दिए. निगम की इस कार्रवाई को लेकर जहां बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने गलत बताया तो वहीं निगम अधिकारी सुनील दत्त ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आपको बता दें कि अंबाला शहर में पिछले 16 सालों में किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लेकर दिखाई जा रही यह फूर्ति दरअसल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद है. शहर के 9 मुख्य बाजारों में कार्रवाई करने के बाद निगम को बाकायदा इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में भी पेश करनी है। अब ऐसे में जहां एक तरफ निगम कब्जों को हटाने के लिए मजबूर दिखाई दे रहा है, तो वहीं रेहड़ी पटरी लगाने वालों के ऊपर अब रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध कब्जों के खिलाफ निगम की कार्रवाई के बीच रेहड़ी फड़ी वालों के लिए क्या इंतजाम किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें