Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन का सोनीपत में स्वागत

July 18, 2026

हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन का सोनीपत में स्वागत

सोनीपत : देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन के सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में सोनीपतवासियों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सभी ने तालियां बजाकर, भारत माता के जयघोष के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत किया।

हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत : कृष्ण लाल पंवार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कराया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हरियाणा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक भारत की नई पहचान बनेगी हाइड्रोजन ट्रेन

श्री पंवार ने कहा कि यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और आने वाले समय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से नई तकनीकों को अपनाते हुए विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें