Site icon Dainik Savera Times

नूंह में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दंपति और 2 बेटों की मौत

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका सिटी के पास बुधवार दोपहर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। मृतक तसरीफ (38), उनकी पत्नी सहरुनी (35) और बेटे अहसान (15) और अरमान (10) नगीना क्षेत्र के खुशपुरी गांव के रहने वाले थे। फिरोजपुर ङिारका (सिटी) थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते चारों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना उस समय हुई जब फिरोजपुर झिरका से बीवान की ओर आ रहे एक 10 टायर वाले ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

Exit mobile version