Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदालत ने नूंह हिंसा  मामले में गिरफ्तार बजरंगी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा 

August 17, 2023

फरीदाबाद: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा  के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की एक दिन की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर पुलिस बजरंगी को लेकर दोपहर में फिर से नूंह की अदालत में पहुंची। अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद की नीमका जेल में भेज दिया।
बिट्टू बजरंगी को 15 अगस्त को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बुधवार दोपहर को नूंह स्थित एक अदालत में उसे पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।  आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के खिलाफ नूंह की एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।  बजरंगी के खिलाफ सदर थाना नूंह में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और श अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बजरंगी और अन्य 15-20 लोगों ने नूंह में तैनात महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार समेत अन्य हथियारों का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है।
बजरंगी को ने अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अंजलि जैन की अदालत में पेश किया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लेने की मांग नहीं की।  बजरंगी के वकील सोमदत शर्मा ने अदालत में कहा कि नूंह जेल में बिट्टू बजरंगी की जान को खतरा है। अदालत से मांग की गई कि बिट्टू बजरंगी को नूंह जेल के बजाय फरीदाबाद की नीमका जेल में भेजा जाए। इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी बिट्टू बजरंगी को नीमका जेल भेजने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें