Site icon Dainik Savera Times

बवानी खेड़ा के मिलकपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के कारण चचेरे भाई बहन की हुई मौत

बवानी खेड़ा के मिलकपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक से धमाका होने के कारण चचेरे भाई बहन की मौत हो गई धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री की छत और दीवारों के प्रकच्चे उड़ गए वही धमाका होने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है दोनों मृतकों की उम्र करीब 18 से 20 साल बताई जा रही है सही से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है पटाखा फैक्ट्री में उतर प्रदेश के दो प्रवासी परिवार मजदूरी किया करते थे धमाके के समय मौके पर दोनों भाई बहन मौजूद थे पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पुलिस जांच में जुड़ गई है

Exit mobile version