Site icon Dainik Savera Times

भौंक रहे कुत्तों से बचने के लिए गाय ने 70 साल की बुजुर्ग को मारी टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद

फरीदाबाद: भौंक रहे कुत्तों से बचने के लिए भाग रही गाय ने 70 साल की बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अनखीर गांव की दोपहर की है। पूरी घटना घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों नेमहिला को अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन अब महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

सीसीटीवी में दिखाई दे रही यह घटना फरीदाबाद के अनखीर गांव की है जहां कुत्तों से बचने के लिए गौ माता ने सड़क पर चल रही 70 साल की महिला को टक्कर मार दी और महिला को लहूलुहान कर दिया और स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित महिला रमेश की माने तो उसे नहीं पता था कि गाय पीछे लग रही है।

गाने उसे टक्कर मारी और स्थानीय लोगों ने उसे उठाया। वही प्रत्यक्षदर्शी चमन गर्ग की माने तो वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि अचानक कुत्तों से बचते हुए आई गौ माता ने गांव कीबुजर्ग महिला को टक्कर मार दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल की माने तो नगर निगम समय-समय पर

आवारा पशुओं को पकड़ने का काम करता है और नगर निगम की पूरे जिला फरीदाबाद में तीन गौशाला आवारा पशुओंको वहीं पर छोड़ दिया जाता है और गौशालाओं को संचालित करने के लिएवित्तीय सहायता भी दी जाती है। अगर फिर भी अगर फिर भी कहीं शिकायत है तो लोग नगर निगम में आकर शिकायत करें।

Exit mobile version