Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध Casino पर क्राइम ब्रांच की रेड, 31 युवक और 9 युवतियां गिरफ्तार

December 7, 2024

अवैध Casino पर क्राइम ब्रांच की रेड, 31 युवक और 9 युवतियां गिरफ्तार

गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मेपल फॉर्म गांव कादरपुर, गुरुग्राम पर रेड करके वहां पर कसीनो चलाकर जुआ खेलने और खिलाने वाले 03 मुख्य आरोपियों सहित कुल 40 को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। यह पूरी वारदात 6 दिसंबर देर रात की बताई जा रही है वहीं आरोपियों की पहचान हरियाणा, यूपी और दिल्ली के कई जिलों के रहने वाले के रूप में की गई है।

आरोपियों द्वारा अवैध रूप से कसीनो चलाकर जुआ खेलने/खिलाने पर थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में जुआ अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी ।शुरुआती पुलिस पूछताछ में पता चला है के आरोपी तीन पत्ती खेल के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। सभी आरोपियों को जुआ खेलने के लिए कॉइन दिए गए थे। हार जीत होने पर कॉइन के माध्यम से ही इनका हिसाब किया जाता‌ था। वहीं जुआ खिलाने में कुछ अन्य व्यक्ति भी शामिल है।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयोग की जाने वाली 02 कसीनो टेबल, 3180 टोकन्स व 06 पैकेट ताश बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें