Site icon Dainik Savera Times

क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, फर्जी तरीके से जॉब दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

फरीदाबाद (सुनील चौधरी): फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने दो ऐसे शातिर आरोपियों को काबू किया है जो लोगों को फर्जी तरीके से एयर इंडिया में जॉब दिलाने के नाम लोगों के साथ ठगी करते थे। दोनों ही आरोपी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं जो की फरीदाबाद के ओल्ड में अवैध तरीके से फर्जी कॉल सेंटर कॉल सेंटर चलाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप सहित करीब 60 सिम बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश का 5 दिन का रिमांड लिया है ताकि और भी मामले का खुलासा हो सके।

Exit mobile version