Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपराध शाखा टीम ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का किया भांडाफोड, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर की कार्रवाई

March 20, 2024

अपराध शाखा टीम ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का किया भांडाफोड, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर की कार्रवाई

कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा 1 की टीम ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 154 वारदातों को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बडी कामयाबी हासिल की है। जानकारी देते हुए अपराध शाखा 1 के प्रभारी निरीक्षक सुरिंदर सिंह ने बताया कि लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं घट रही थी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में टीम ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह बावरियाँ गैंग को पिपली अनाज मंडी के नजदीक से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मव ट्रांसफार्मर के पुर्जे और वारदात में प्रयोग वैन भी बरामद की गई है। निरीक्षक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के सभी थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में आरोपियों ने वारदातों को अंजाम दिया।उन्होंने कहा पहले भी इन सभी पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के चलते मामले दर्ज हुए है।फिलहाल आगामी पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें