Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर क्राइम पुलिस 1 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 3 आरोपी किए काबू

September 29, 2024

साइबर क्राइम पुलिस 1 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 3 आरोपी किए काबू

सिरसा: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा की स्पेशल टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए करीब एक करोड़ 5 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में तीन और आरोपी युवकों को सोनीपत क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विपिन पुत्र रामवीर, रामवीर पुत्र वीरी सिंह तथा जयकरण पुत्र कमलेश निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनके निशानदेही पर जहां ठगी की राशि बरामद की जाएगी वहीं पर उनसे विस्तार से पूछताछ कर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना के 6 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है तथा कुछ नकदी व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।

उन्हांेने बताया कि जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीती जून व जुलाई माह के दौरान शहर सिरसा के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी विशाल, भारत नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार तथा जिला के गांव रुपाणा खुर्द निवासी दीपक कुमार से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर करीब एक करोड़ 5 लाख रुपए की ठगी की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने केसीएल ऐप डाउनलोड करवाकर पीड़ित लोगों से शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्हांेने आमजन से आह्वान किया है कि किसी भी प्रकार के लोभ व लालच में आकर किसी अन्य व्यक्ति से अपनी बैंक संबंधित जानकारी सांझा ना करें। उन्होंने कहा है कि सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें