Site icon Dainik Savera Times

झज्जर में महिला के साथ साइबर फ्रॉड, 19 लाख की ठगी, ऐप के जरिए लिंक भेज कर ठगे

झज्जर में महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने टेलीग्राम ऐप के जरिए महिला से 19 लाख की ठगी को अंजाम दिया है। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झज्जर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

महिला ने शिकायत देते हुए साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि उसके पास टेलीग्राम ऐप पर लिंक आया था। 5 अक्टूबर 2024 टेलीग्राम पर उसे कार्य पूरा करके मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। जिसके बाद महिला को लिंक के जरिए आप पर रजिस्टर कर दिया गया।

रजिस्ट्रेशन के बाद महिला को अलग–अलग टास्क के जरिए मुनाफा कमाने के ऑप्शंस दिए गए। इन ऑप्शंस के जरिए कई कारणों से विभिन्न खातों के रुपए ट्रांसफर करवाए। महिला ने अलग–अलग खातों में कुल 19 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

जब रुपए ट्रांसफर हो गए तो आरोपियों ने ऐप से महिला को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। जिसके3 बाद महिला ने झज्जर साइबर क्राइम यूनिट को मामले।की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अनिल कुमार ने टीम सहित एक आरोपी को धर–दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी की पहचान राजस्थान के चूरू जिला निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में हाजिर किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version