Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर हैकर्स ने निकाली नई तरकीब, फर्जी ई-चालान से हो रही ठगी

July 20, 2024

साइबर हैकर्स ने निकाली नई तरकीब, फर्जी ई-चालान से हो रही ठगी

पंचकूला : देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधी हर दिन ठगी की नई-नई तरकीब खोज रहे हैं। अब शातिर हैकर्स ने ई-चालान स्कैम की नई तकनीक विकसित कर ली है। ऐसे अपराधियों से लोगों को बचाने के लिए हरियाणा साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। एसीपी (साइबर क्राइम) मनप्रीत सूदन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि इन दिनों ई-चालान स्कैम की नई तरकीब से लोगों को ठगा जा रहा है। हैकर्स लोगों के पास ओवर स्पीड का ई-चालान भेजते हैं। इसमें लोगों के वाहनों की सही जानकारी होती है।

लोगों को लगता है कि यह असली है और परिवहन विभाग की तरफ से भेजा गया है। मैसेज भेजने के बाद हैकर्स लोगो से लिंक खोलकर इसमें बैंक डिटेल भरने के लिए कहते हैं। इसके बाद हैकर्स लोगों के बैंक खातों को हैक कर लेते हैं और पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेते हैं।एसीपी मनप्रीत सूदन ने लोगों से इससे सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ई-चालान का कोई भी मैसेज आपके पास आता है तो पहले इसकी जांच कर लें। जल्दबाजी में आकर अपनी बैंक डिटेल किसी के साथ भी शेयर नहीं करें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी को लालच देकर भी साइबर ठगी की जा रही है। इसलिए लोगों को इस लालच से बचना चाहिए। कोई भी ऐसी स्कीम नहीं है जो आपके पैसे रातों-रात दोगुना और चौगुना कर दे। इसलिए ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि, हरियाणा के पंचकूला में अभी तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है। अन्य जिलों से ई-चालान स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें