Site icon Dainik Savera Times

साइबर ठगों ने शेयर मार्कीट में मुनाफे का झांसा दे व्यक्ति के 12.16 लाख रुपए हड़पे

हिसार: साइबर क्रिमिनल ने अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी अमित को शेयर मार्कीट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 12.16 लाख रुपए हड़प लिए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर सैल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह सी.सी.टी.वी. कैमरे का बिजनेस करता है। मैंने फेसबुक पर शेयर मार्कीट का एक विज्ञापन देखा था।

मैंने उस पर दिए गए लिंक को खोला तो मैं एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। उस ग्रुप में शेयर मार्कीट में रुपए लगाने पर ज्यादा मुनाफा देने के मैसेज आते थे। इसके अलावा शेयर मार्कीट से जुड़ी ऑनलाइन क्लास भी लगती थी। मैंने ग्रुप को ज्वाइन किया तो उन्होंने फोन में एक एप डाऊनलोड करवाई। उस पर खाता नंबर भी डलवा दिया। मैंने शुरुआत में 7 हजार रुपए जमा करवाए तो 5 प्रतिशत मुनाफा मिला। उसके बाद 12 लाख 16 हजार रुपए बताए तो मैंने खाते में डलवाए। उसके बाद रुपए वापस नहीं मिले। साइबर सैल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version