Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP की तर्ज पर हरियाणा में हो सकते हैं सिलेंडर के दाम कम: रामबिलास शर्मा

September 10, 2023

MP की तर्ज पर हरियाणा में हो सकते हैं सिलेंडर के दाम कम: रामबिलास शर्मा

भिवानी स्थित बिट्स इंटरनेशनल कॉलेज में भाजपा द्वारा अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला यानी आज रविवार और कल सोमवार तक आयोजित की जा रही है।जिसमे भिवानी महेंगढ़ सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों, सन्गठन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और बूथ स्तर से पार्टी सन्गठन को मजबूत बनाने बारे विस्तार से चर्चा की गई।इसी कड़ी में पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी कार्यशाला में शिरकत की।उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई पर किए गए सवालों के जवाब दिए और चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की बात करते हुए विपक्ष पर चुटकी ली।

सबसे पहले उन्होंने कहा कि आज पार्टी द्वारा विस्तारक कार्यक्रम किया गया है और भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तथा आज पूरा विश्व हिंदुस्तान में है यानी दिल्ली में हैं चाहे G20 हो, साउथ अफ्रीकन संघ हो, उन्होंने कहा कि चाहे वह बाइडन हो ,ऋषि सुनक हो निगाहें आज दिल्ली में हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था और बनने जा रहा है तथा आज भारत सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है।

वहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी का रुतबा भी कमाल का है जिन्होंने कुछ इटालियन भी रखे हुए हैं जो कुछ न कुछ अलबाद (शरारत) करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व मे शिखर पर है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि चन्द्रयान 3 ने चाँद पर झंडा फहरा दिया और क्या पता दिसम्बर तक मुज्जफराबाद में तिरंगा लहरा दें।वहीं उन्होंने बेरोजगारी ओर महँगाई के सवाल पर कहा कि 200 रोजगार मेले लगाए जाएंगे और 2 लाख से अधिक प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।वहीं मध्य प्रदेश में सिलेंडर के दाम कम होने और हरियाणा में राहत कब? सवाल पर कहा कि हरियाणा में करेंगे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें